एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन की मांग को कृषि मंत्रालय और राजस्व मंत्रालय को भेजा
हलधर किसान, इंदौर। एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन नई दिल्ली के उर्वरक और कीटनाशक पर जीएसटी दरों को कम करने के गत माह लिखे गए पत्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संज्ञान लिया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस पत्र को कृषि मंत्रालय और राजस्व मंत्रालय के सचिवों को उचित कार्रवाई करने के निर्देश के साथ सौंप दिया है।
कृषि आदान विक्रेता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनमोहन कलंत्री ने बताया कि कृषि आदान व्यापारी भाइयों हमारा राष्ट्रीय संगठन लगातार कृषि आदान व्यापारियों और किसान भाइयों के हित के लिए लगा हुआ है। संगठन व्यापारी और किसान हितों से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी, वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण, उर्वरक एवं रसायन मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं पंकज कुमार चौधरी केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री जीएसटी प्रभार वित्त मंत्रालय दिल्ली इन सभी से लगातार संपर्क में है। कीटनाशक उर्वरक पर जो जीएसटी वर्तमान समय में लागू है इसको इस जीएसटी को शून्य करवाने के लिए पुरजोर प्रयास किया जा रहे हैं।
मध्य प्रदेश कृषि आदान विक्रेता संघ भोपाल के अध्यक्ष मान सिंह राजपूत, राष्ट्रीय प्रवक्ता व प्रदेश सचिव संजय रघुवंशी और जागरूक कृषि आदान विक्रेता संघ जिला इंदौर के अध्यक्ष श्री कृष्णा दुबे ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि संगठन मजबूती के साथ व्यापारियों हितों में जायज मांगें केंद्रीय एवं प्रदेश सरकारों के साथ जो निरंतर संवाद, पत्राचार एवं संपर्क बनाए हुए है, निश्चित ही उससे जमीनी स्तर पर व्यापार करने में मदद मिलती है। हम सौभाग्यशाली है जो ऐसे सक्रिय संगठन से जुड़े है जो निरंतर व्यापारियों और किसान हितों की रक्षा के लिए काम कर देश एवं राष्ट्र के विकास का भागीदार बना हुआ है।
यह भी पढेंः- उर्वरक विभाग ने विशेष अभियान 5.0 को सफलतापूर्वक किया पूरा, स्वच्छता और दक्षता में मिली बड़ी उपलब्धियां
