उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश कृषि आदान विक्रेता संघ के प्रांतीय सचिव श्री संजय कुमार रघुवंशी एवं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्री अर्जुन सिंह रघुवंशी के पूज्य पिताश्री स्वर्गीय बाबूलाल रघुवंशी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके उज्जैन स्थित शास्त्री नगर निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय बाबूलाल रघुवंशी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर रघुवंशी परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने श्री संजय कुमार रघुवंशी, श्री अर्जुन सिंह रघुवंशी तथा परिवार के अन्य सदस्यों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा भारतीय जनता पार्टी परिवार उनके साथ खड़ा है। उन्होंने परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि स्वर्गीय बाबूलाल रघुवंशी का सामाजिक जीवन प्रेरणादायी रहा है और उनके द्वारा स्थापित आदर्श सदैव स्मरणीय रहेंगे।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिवार की सुपुत्री डॉ. शीतल रघुवंशी को हाल ही में एमबीबीएस की शिक्षा सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर विशेष रूप से आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने डॉ. शीतल के सिर पर हाथ रखकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि समाज और प्रदेश को समर्पित होकर चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में कार्य करना सबसे बड़ा मानवीय दायित्व है। मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल एवं सफल चिकित्सकीय जीवन की शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रवि सोलंकी, भाजपा उज्जैन जिला अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री वीरेंद्र आंजना, श्री जयसिंह दरबार सहित कई सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के प्रमुख लोगों ने भी स्वर्गीय बाबूलाल रघुवंशी को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय बाबूलाल रघुवंशी के सरल, मिलनसार एवं सामाजिक व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन में सदैव समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता दी। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र को भी अपूरणीय क्षति हुई है। उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री के इस आत्मीय व्यवहार की रघुवंशी परिवार एवं उपस्थित लोगों ने सराहना की। परिवारजनों ने कहा कि मुख्यमंत्री का स्वयं निवास पर पहुंचकर संवेदना व्यक्त करना उनके लिए भावनात्मक संबल प्रदान करने वाला क्षण रहा। इससे यह संदेश भी गया कि प्रदेश का नेतृत्व समाज के प्रत्येक वर्ग के सुख-दुख में सहभागी बनने की परंपरा को निभा रहा है।
इधर, डॉ. शीतल रघुवंशी के एमबीबीएस पूर्ण करने पर कृषि आदान विक्रेता संगठन एवं ऑल इंडिया एग्री इनपुट डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। ऑल इंडिया एग्री इनपुट डीलर एसोसिएशन, नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनमोहन कलंत्री, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कृषि आदान विक्रेता संघ मध्य प्रदेश के अध्यक्ष श्री मान सिंह राजपूत, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कृष्णा दुबे, सदस्यता अभियान प्रभारी श्री विनोद जैन, कृषि आदान विक्रेता संघ सागर के जिला अध्यक्ष श्री राजेश मलैया, बैतूल के जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश जैन तथा रायसेन जिला अध्यक्ष श्री प्रणीत समैया सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों ने डॉ. शीतल रघुवंशी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे चिकित्सा सेवा के माध्यम से समाज की सेवा करेंगी।
यह भी पढेंः- मौसम को समझकर करें कृषि आदानों का प्रयोग, गुणवत्तापूर्ण उत्पाद ही खरीदें और बेचे: श्री कृष्णा दुबे
