Headlines

मथुरा में पशु चिकित्सा एवं अनुसंधान सुविधाओं का अवलोकन

सचिव ने पशुधन विकास में तकनीक और अवसंरचना को बताया महत्वपूर्ण हलधर किसान मथुरा। केंद्रीय पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) के सचिव श्री नरेश पाल गंगवार ने 17 जून 2026 को उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान (डीयूवीएएसयू) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय…

Read More

पीएम-किसान की 23वीं किस्त 20 जून को जारी करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

9.44 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचेंगे 18,880 करोड़ रुपये नई दिल्ली/तारकेश्वर। देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 20 जून 2026 को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय तथा…

Read More

इंदौर में कृषि आदान विक्रेता संघ ने नवनियुक्त संयुक्त संचालक कृषि का किया स्वागत

स्थानांतरित अधिकारी को दी भावभीनी विदाई हलधर किसान इंदौर, प्रतिनिधि। कृषि आदान विक्रेता संघ जिला इंदौर द्वारा बुधवार को एक गरिमामय स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इंदौर संभाग के नवनियुक्त संयुक्त संचालक कृषि श्री जितेंद्र सिंह का पुष्पगुच्छ एवं फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। वहीं स्थानांतरित संयुक्त संचालक कृषि…

Read More

भारतीय किसान संघ ने ग्राम स्तर तक संगठन विस्तार का लिया संकल्प, टोंक में मासिक बैठक संपन्न

हलधर किसान टोंक। भारतीय किसान संघ (भाकिसं) जिला टोंक की मासिक बैठक सोमवार को कृषि उपज मंडी समिति टोंक के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, किसान हितों से जुड़े मुद्दों, कृषि क्षेत्र की वर्तमान चुनौतियों तथा आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिलेभर से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं…

Read More

पराली को समस्या नहीं, संसाधन बनाएगी सरकार: शिवराज सिंह चौहान

पराली प्रबंधन के स्थायी समाधान के लिए केंद्र की बड़ी तैयारी, 544 करोड़ रुपये का प्रावधान हलधर किसान नई दिल्ली। देश में हर वर्ष धान कटाई के बाद पराली जलाने से उत्पन्न होने वाली पर्यावरणीय और कृषि संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने व्यापक रणनीति तैयार की है। केंद्रीय कृषि एवं किसान…

Read More

2.45 करोड़ की घूस, 15 करोड़ के नकली बीज और किसानों से विश्वासघात

राजस्थान बीज निगम घोटाले ने खोली भ्रष्टाचार की परतें हलधर किसान जयपुर। राजस्थान में किसानों के हितों की रक्षा करने वाले विभाग पर ही गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगने से प्रदेश की राजनीति और कृषि जगत में हलचल मच गई है। हलधर किसान रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान राज्य बीज निगम से जुड़े एक बड़े घूसकांड…

Read More

जल संरक्षण में ओडिशा बना मिसाल

‘जल संचय, जन भागीदारी’ अभियान से भूजल स्तर सुधारने की अनूठी पहल हलधर किसान भुवनेश्वर। मानसून की हर बूंद को भविष्य की जल सुरक्षा से जोड़ने की दिशा में ओडिशा राज्य एक नई मिसाल कायम कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और ‘जल संचय, जन भागीदारी’ अभियान के तहत राज्य सरकार ने वर्षा…

Read More

राजस्थान में कृषि आदान व्यापारियों का आक्रोश, 12 जून को प्रदेशव्यापी बंद का आह्वान

मध्य प्रदेश कृषि आदान विक्रेता संघ ने किया समर्थन, कहा- व्यापारियों की समस्याओं का हो तत्काल समाधान हलधर किसान जयपुर/भोपाल। राजस्थान में कृषि आदान व्यापारियों के बीच बढ़ते असंतोष ने एक बार फिर बड़ा आंदोलन खड़ा कर दिया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से प्राप्त सुझावों और मांगों के बाद कृषि आदान व्यापारियों ने 12…

Read More

नेपाल ने भारतीय आम पर नहीं लगाया प्रतिबंध, भ्रामक खबरों पर कृषि मंत्रालय की सफाई

नई दिल्ली। हाल के दिनों में कुछ मीडिया रिपोर्टों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर यह दावा किया जा रहा था कि नेपाल ने भारत से आम के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है अथवा भारतीय आम के आयात को निलंबित कर दिया है। इन खबरों के सामने आने के बाद आम उत्पादकों, निर्यातकों और व्यापारियों…

Read More

ऑनलाइन कृषि प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ा विवाद, कीटनाशक कंपनियों की कार्रवाई से व्यापारियों में सतर्कता

उज्जैन, प्रतिनिधि। खरीफ सीजन की शुरुआत से पहले कृषि आदान व्यापार जगत में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से होने वाले कृषि उत्पादों के कारोबार को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। देश की कई प्रमुख कीटनाशक एवं कृषि उत्पाद निर्माता कंपनियों द्वारा कुछ ऑनलाइन व्यापारिक संस्थाओं के विरुद्ध आपत्ति दर्ज कराए जाने के बाद…

Read More