हलधर किसान (अंतर्राष्ट्रीय)। पड़ोसी देश श्रीलंका की नौसेना ने समुद्री सीमा में कथित रूप से मछली पकडऩे पर 18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी नौकाएं जब्त कर ली। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। भारतीय मछुआरों को कथित तौर पर श्रीलंका की जलसीमा में मछली पकडऩे की वजह से गिरफ्तार करने की यह तीसरी घटना है।
भारतीय मछुआरो को श्रीलंका नौसेना ने पकड़ा
श्रीलंका की नौसेना ने यहां एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उत्तरपूर्व में मन्नार तट से सटे समुद्री क्षेत्र में मंगलवार को इन मछुआरों को गिरफ्तार किया गया और उनकी नौकाएं जब्त कर ली गई हैं। पकड़े गये इन 18 मछुआरों को मन्नार के तालपाडू पायर ले जाया गया और उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए तलाईमन्नार के मात्स्यिकी निरीक्षक के हवाले कर दिया गया।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले रविवार को, श्रीलंका की समुद्री सीमा में कथित रूप से मछली पकडऩे को लेकर 10 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था और उनकी नौकाएं जब्त कर ली गयी थीं। उससे पहले ऐसी ही घटना में 12 भारतीय मछुआरे पकड़े गये थे।
और खबरे पड़े :
- 2030 तक भूमिगत खदानों से 100 मिलियन टन उत्पादन पर जोर: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी
- हिमाचल में सस्ती दरों पर मिलेगा विदेशी सेब का पौधा
- खाद्य.पदार्थों की हानि और बर्बादी को कम करना हमारी जिम्मेदारी: राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे
मछुआरों का चलता है विवाद
मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंका के रिश्तों में गतिरोध का कारण है। श्रीलंका के नौसैनिक देश की कथित समुद्री सीमा में मछली पकडऩे पर भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी करते हैं और उनकी नौकाएं जब्त कर लेते हैं। तमिलनाडु को श्रीलंका से अलग करने वाला दोनों देशों के मछुआरों के लिए मात्स्यिकी के लिहाज से प्रमुख क्षेत्र है।
अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा को कथित रूप से पार करने और श्रीलंकाई जलक्षेत्र में मछली पकडऩे के आरोप में श्रीलंकाई अधिकारियों द्वारा भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किए जाने की अक्सर घटनाएं होती रही हैं। द्वीपीय राष्ट्र की नौसेना ने 2023 में श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध शिकार के लिए 35 नौकाओं को जब्त करने के साथ 240 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया।