Headlines

शादी कार्ड से दिया प्रकृति, बेटी, संस्कृति बचाओ का संदेश

विवाह की पत्रिका

खरगोन। जहां धरती के आभूषण कहे जाने वाले हरे पेड़ों को लोग धड़ल्ले से काट रहे हैं, वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो इनको बचाने के लिए खुद दृढ़ संकल्पित होकर दूसरो को भी प्रेरित करने के लिए प्रयासरत रहते है। ऐसे ही एक पर्यावरण प्रेमी परिवार के यहां होने वाले विवाह की पत्रिका इन दिनों चर्चा में बनी हुई है।

सेगांव जनपद के ग्राम सांगवी निवासी हुकुम तंवर के बेटे राहुल का विवाह 16 फरवरी को होना है। इसके निमंत्रण स्वरुप छपवाए गए कार्ड के माध्यम से तंवर परिवार ने लोगों को प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया है। कार्ड में इन्होंने बेटी बचाओ, बिजली बचाओ, प्रकृति बचाओ, संस्कृति बचाओ का संदेश दिया है। यह वैवाहिक निमंत्रण कार्ड क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पर्यावरण, संस्कृति, बेटी बचाओ के साथ ही शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए  बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का संदेश भी लिखा है कि भले ही एक रोटी कम खाओ, लेकिन अपने बच्चों को जरुर पढ़ाएं।

क्योंकि शिक्षा शेरनी का वह दूध है, जो इसे पियेगा दहाड़ेगा जरुर। परिवार के तंवर ने बताया वह आदिवासी समाज से होकर जल. जंगल. जमीन से जुड़े हुए है। उनके भाई मनोज तंवर एवं परिवार के अन्य सदस्य सामाजिक संगठन जयस से जुड़कर समाजसेवा के साथ वन, संस्कृति बचाओ के लिए काम कर रहे है।

ये भी पढे :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *