Headlines

मार्कफेड एवं सोसायटियां उड़ा रही नियमों का मखौल, बगैर डिग्रीधारी कर रहे उर्वरक का विक्रय! 

कृषि आदान विक्रेता संघ ने लगाया फर्टिलाइजर के अवैध व्यापार का आरोप, प्रदेशभर में सौंपे ज्ञापन कि जांच की मांग हलधर किसान इंदौर। मार्कफेड एवं सोसायटियों द्वारा किए जा रहे फर्टिलाईजर व्यापार पर सवाल उठ रहे है। कृषि व्यापारियों के सबसे बड़े संगठन कृषि आदान विक्रेता संघ ने शासन के आदेश का हवाला देने हुए…

Read More

मप्र में 7 लाख 81 हजार 389 किसानों ने एमएसपी पर बेची उपज, खरीदा 67 लाख 92 हजार 890 मीट्रिक टन गेहूं

हलधर किसान भोपाल/ मध्य प्रदेश में गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मई तक खरीदी की जाएगी।  15 मार्च 2025 से चल रही यह प्रक्रिया 5 मई को खत्म होने वाली है। इससे पहले राज्य सरकार ने खरीद से जुड़े आंकड़े जारी किए हैं। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत…

Read More

देशी जुगाड़: खेतों में साड़ियों की बागड़ और क्रॉप कवर से फसल की धूप से सुरक्षा

फसलों को धूप से सुरक्षित रखा जा सकता है हलधर किसान खरगोन। प्रदेश सहित देशभर में तेजी से बढ़ते तापमान से जहां आमजन परेशान हैं, वहीं खेतों की फसलें भी सूखने की कगार पर पहुंच रही हैं। ऐसे में खरगोन जिले के किसान अपनी फसलों को गर्म हवाओं और तेज धूप से बचाने के लिए…

Read More

फार्महाउस पर तैयार गेहूं की किस्म अपनाई, हो रहा बंपर उत्पादन

हलधर किसान नर्मदापुरम। खेती- किसानी नवाचारों के लिए जानी जाती है। वर्तमान दौर में कई किसान परंपरागत खेती छोड़ आधुनिक तकनीक के साथ ही बागवानी, उद्यानिकी फसलों की ओर मुड रहे है तो कई किसान अपनी पारंपरिक खेती को ही अपनाकर बंपर उत्पादन लेकर खेती को लाभ का धंधा साबित कर रहे है।  ऐसे ही मप्र नर्मदापुरम जिले के…

Read More

पंचायत की अनूठी पहल: बंजर जमीन में किया पौधरोपण, लहलहा रहे पेड़- पौधे, बन गया पिकनिक स्पॉट 

पर्यावरण संरक्षण के साथ मजदूरों को गांव में ही मिल रहा रोजगार मप्र के खरगोन जिले की ग्राम पंचायत ठिबगांव बुजुर्ग इन दिनों हरियाली से आच्छादित नर्सरी को लेकर चर्चाओं में बना हुआ है। बंजर इलाकों को हराभरा बनाने वाली इस पंचायत में वर्ष 2017 में वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधरोपण किया था। बीते 8…

Read More

बीज कानून पाठशाला अंक:23 बीज उत्पादकों के अधिकार पर जानकारी की दरकार

हलधर किसान। बीज कानून पाठशाला के आज के अंक में जानिए, बीज उत्पादकों के अधिकार पर जानकारी की दरकार..  बीज कृषि का मुख्य आदान है। कृषि की प्रगति बीज की गुणवत्ता पर निर्भर करती है। भारत सरकार ने वर्ष 1963 में नेशनल सीड्स कारपोरेशन की स्थापना कर केन्द्रीय स्तर पर सुव्यवस्थित तरीके से बीज उत्पादन,…

Read More

खसरे में नाम सुधार के लिये पटवारी ने मांगी रिश्वत, लोकायुक्त ने की कार्रवाई

हलधर किसान खरगोन। मप्र के शिवपुरी जिले के खनियाधाना में लोकायुक्त की टीम ने  पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। पटवारी ने खसरे में नाम सुधार के लिए रिश्वत मांगी थी। ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने  शिकायत पर पटवारी को पकड़ा। लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता हनुमंत सिंह की बुआ…

Read More

ओडिशा से कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए एपीडा और राज्य सरकार ने आयोजित किया क्षमता निर्माण कार्यक्रम

ओडिशा से कृषि निर्यात को बढ़ावा देने’ के उद्देश्य से एक कार्यशाला सह क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन हलधर किसान दिल्ली l कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) और ओडिशा सरकार ने संयुक्त रूप से ‘ओडिशा से कृषि निर्यात को बढ़ावा देने’ के उद्देश्य से एक कार्यशाला सह क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन…

Read More

नीमच में संपन्न हुआ भारतीय किसान संघ का प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

हलधर किसान नीमच। भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग नीमच में संपन्न हुआ। उद्घाटन सत्र में अखिलभारतीय सह संगठन मंत्री गजेंद्रसिंह ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया एवं बताया की किसान संघ के द्वारा पूरे देश में 60हजार ग्राम समितियों तक पहुंचकर 42 लाख सदस्य बनाए गए हैं। देश में चार लाख…

Read More

बीज कानून पाठशाला अंक:22 “बिना टैग और सील, प्रमाणीकरण व्यर्थ”

हलधर किसान इंदौर। बीज कानून पाठशाला – बीज को प्रमाणीकरण की भट्टी में तपा कर कुन्दन बनाया जाता है। बीज दो प्रकार के होते हैं प्रमाणित बीज तथा स्वप्रमाणित (Self certified) या टी.एल., या टी.एफ.एल. या लेबल सीड। बीज प्रमाणित करवाना स्वैच्छिक है परन्तु बीज का लैबलिंग करना अनिवार्य है। लेबल वर्ग के बीजों का…

Read More