हलधर किसान खरगोन। मप्र के शिवपुरी जिले के खनियाधाना में लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। पटवारी ने खसरे में नाम सुधार के लिए रिश्वत मांगी थी। ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने शिकायत पर पटवारी को पकड़ा।
लोकायुक्त पुलिस से मिली
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता हनुमंत सिंह की बुआ के पिता का नाम खसरे में गलत दर्ज था। ‘मथरी’ की जगह ‘मथुरा’ लिखा गया था। नाम सुधार के बिना रजिस्ट्री नहीं हो सकती थी। इसलिए हनुमंत सिंह ने पटवारी मनोज निगम से संपर्क किया।
पटवारी ने शुरू में 10 हजार रुपए की मांग की। बातचीत के बाद 5 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। शिकायतकर्ता ने पहली किस्त के रूप में शनिवार को पटवारी को 2 हजार रुपए दिए थे। बाकी 3 हजार रुपए सोमवार को देना तय हुआ। सोमवार को जब वह बाकी पैसे देने पटवारी के घर पहुंचे, लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को रिश्वत लेते पकड़ लिया।
यह भी पढेंः- बीज कानून पाठशाला अंक:22 “बिना टैग और सील, प्रमाणीकरण व्यर्थ
