Headlines

सड़क हादसे में दो एसआई ओर एक आरक्षक की मौत, खरगोन ड्यूटी से लौट रहे थे सनावद

हमसे जुड़ेंलिंक कॉपी हुआ ✓

हलधर किसान, खरगोन। जिले के सनावद थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों का वाहन शनिवार तड़के हादसे का शिकार हो गया। हादसे में दो एसआई ओर एक आरक्षक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो आरक्षकों का उपचार जारी है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस कर्मी खरगोन शिवडोले से ड्यूटी कर लौट रहे थे। अल्टो कार क्रमांक एमपी 10 CA 6548 में एस आई विमल तिवारी, रमेश भास्कर, मनोज कुमावत कोमल सिंह दांगोडे और आरक्षक रघुवीर रावत सवार थे। पुलिस के वाहन ने सुबह करीब 4:33 पर बडूद के पास एस्सार पेट्रोल पंप के सामने खड़े राखोड़ी से भरे डंपर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पांचो सवारो में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर घायल हुए। घटना के 20 मिनट बाद दूध वाले ने घायल लोगों को कार में फंसे हुए देखा, जिसके बाद बड़ुद से कुछ लोगों को सूचना दी। एंबुलेंस ने दो बार में सिविल अस्पताल पहुंचाया घायलो को तत्काल मोरी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक इलाज के बाद इंदौर के वेदांत अस्पताल भेजा। सुबह 7:00 बजे एसपी खरगोन भी मौके पर पहुंचे उन्होंने रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त कार का निरीक्षण कर सिविल अस्पताल पहुंचे मृत्तको के शवों को देखा।
टी आई निर्मल कुमार श्रीवास ने बताया कि मृतक विमल तिवारी इंदौर के रहने वाले थे मृतक रमेश भास्कर बुरहानपुर के एवं आरक्षक मनोज कुमावत सिमरोल के रहने वाले थे।
वहीं घटना के बाद पुलिस कर्मियों के परिजनों भी अस्पताल पहुंचे गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *