मप्र में पर्यटकों को महिला वेंडरों से सुरक्षित
हलधर किसान (पर्यटन)। मप्र के पर्यटन स्थलों पर पर्यटक सुरक्षा की चिंता किए बगैर चिंता मुक्त होकर पर्यटन का आनंद ले सकें, खासकर महिला पर्यटक इस बात को ध्यान में रखकर मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड स्थानीय महिलाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा है, जिसमें सफलता भी मिल रही है।
प्रदेश में स्थित पर्यटन केंद्रों में प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थानों में खजुराहो, कान्हा, साँची.भोपाल, माण्डू.इंदौर, ग्वालियर.शिवपुरी, पंचमढ़ी, बांधवगढ़, अमरकंटक, उज्जैन, ओंकारेश्वर, चित्रकूट, महेश्वर सहित कई पहाड़ी क्षेत्र है, जहां झील, पर्वत, सुरम्य गुभाएं, किले, प्राचीन धरोहरें, मंदिर स्थापित है।
खरगोन जिले के पर्यटन सहित अध्यात्मिक, धार्मिक नगरी महेश्वर में जिला प्रशासन एवं वसुधा विकास संस्थान द्वारा मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से प्रशिक्षित की गई नाविक एवं स्ट्रीट फूड वेंडर महिलाएं अपनी आजीविका को बढ़ाते हुए महेश्वर घाट पर पर्यटकों का स्वागत कर रही।

पर्यटकों को भी महिलाओं की उपस्थिति से सुरक्षित और सहज माहौल का एहसास हो रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सहित जिले में सैंकड़ों पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। ऐसे में कई लोग परिवार और बच्चों के साथ आना पसंद करते हैं, तो कई लोग सोलो ट्रिप पर आते हैं।
खास कर विदेशों से लड़कियां, महिलाएं भी सोलो ट्रिप पर आती हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए पर्यटन सखी के रुप में तैनात यह महिलाएं अकेले घूमने निकली पर्यटक महिलाओं को सुरक्षा दे रहीं हैं।
सात हजार से अधिक महिलाएं प्रशिक्षित
मप्र पर्यटन बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक 18 नवंबर 2021 से शुरू हुई महिला हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना का संचालन राज्य के 20 संकुलों के अंतर्गत 50 पर्यटन स्थलों पर किया जा रहा है। प्रोजेक्ट का लक्ष्य राज्य में दस हजार महिलाओं को प्रशिक्षित करना है, जिनमें से सात हजार से अधिक महिलाओं को आठ विभिन्न क्षेत्रों में 48 तरह के जॉब रोल्स के लिए प्रशिक्षित किया जा चुका है।

37 हजार युवतियों, महिलाओं, छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण, 315 कार्यशालाओं के माध्यम से 20 हजार से अधिक लोगों को जागरूक किया गया है, बेसलाइन सर्वे के माध्यम से प्रक्रिया एवं परिणाम सुनिश्चित किए जा सकेंगे एवं सेफ्टी आडिट से पर्यटन क्षेत्रों व आसपास महिला पर्यटकों की सुविधाए सुगमता एवं सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।