प्रखर वक्ता, संगठन की सेवा के लिए सर्वदा तत्पर रहते है श्री दुबे….

सादगी से मना वरिष्ठ पत्रकार एवं जागरुक कृषि आदान विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष का जन्मदिन

सादगी से मना वरिष्ठ पत्रकार एवं जागरुक कृषि आदान विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष का जन्मदिन

हलधर किसान इंदौर। जागरुक कृषि आदान विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रतिष्ठित समाचार पत्र हलधर किसान, किसान प्लस टीवी के जिला संवाददाता श्रीकृष्णा दुबे का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया। श्री दुबे को जन्मदिन पर कृषि आदान विक्रेता संघ सहित बीज कंपनी के प्रतिनिधियों ने भी प्रतिष्ठान पर पहुंचकर श्री दुबे को पुष्पगुच्छ भेंटकर बधाई दी। इस दौरान कई व्यापारियों ने केक काटकर खुशी का इजहार किया। सुबह से शाम तक श्री दुबे के प्रतिष्ठान पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा, पुष्पमालाओं से उनकी रंगीन शर्ट गेंदे के पीले रंग में रंग गया। 

श्री दुबे को पंचगगंगा बायोटेक एवं पंचगगंगा सीड्स कम्पनी केसी एंड एफ वितरक, बेरछा के अधिकृत विक्रेता सुनील नाहर, विकास नाहर, संतोष मोर्य, श्रीमोती बीज भंडार के समस्त सहयोगी साथियों, सोमनाथ कंपनी गुजरात के अनिल भाई, आयुष शर्मा, कृषि  आदान विक्रेता संघ रतलाम अध्यक्ष मनोज बोराणा, शाजापुर कृषि आदान विक्रेता संघ के अध्यक्ष परमानंद पाटीदार ने प्रतिष्ठान पर पहुंचकर श्री दुबे को शुभकामनाएं दी।

सादगी से मना वरिष्ठ पत्रकार एवं जागरुक कृषि आदान विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष का जन्मदिन 1

इस दौरान शुभचिंतकों ने कहा कि प्रखर वक्ता, कर्मठ, नेतृत्व प्रतिभा के धनी, संगठन की सेवा के लिए सर्वदा तत्पर रहने वाले श्री दुबे हमेशा किसानों और कृषि व्यापारियों के हितों के लिए चिंतित रहते है। हम उनके जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने के साथ ही हमेशा स्वस्थ और तंदुरुस्त रहने की कामना करते है।

सादगी से मना वरिष्ठ पत्रकार एवं जागरुक कृषि आदान विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष का जन्मदिन 2

ऑल इंडिया एग्री इनपुट्स डीलर एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता व प्रदेश सचिव संजय रघुवंशी, प्रदेश महामंत्री विनोद जैन ने सोशल मीडिया के जरिये शुभकामना संदेश देते हुए श्री दुबे के संगठन हित में किए जा रहे कार्यो की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अपने जन्मदिन पर मिले स्नेह पर श्री दुबे ने वरिष्ठजनों, साथी सदस्यों, व्यापारियों का आभार जताते हुए कहा कि आप सबका साथ, स्नेह से नई ऊर्जा का संचार हुआ है। आप सब परिवार की तरह है, आप सबके मार्गदर्शन में आगे भी कृषि, किसान और व्यापार हितों के लिए वे कार्य करते रहेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *