कृषि आदान व्यापारियों के हित में सक्रिय पदाधिकारियों को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी

big focus on pulses oilseeds and farmer income 3

राष्ट्रीय संगठन ने जताया भरोसा, देशभर के व्यापारियों ने दी शुभकामनाएं

कृषि आदान व्यापारियों के हितों की आवाज़ को लगातार बुलंद करने वाले संगठन के सक्रिय पदाधिकारियों को एक बार फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपे जाने पर देशभर के व्यापारियों में खुशी और उत्साह का माहौल है। राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश, जिला और तहसील स्तर तक कार्य कर रहे संगठन के पदाधिकारियों ने इसे व्यापारियों के हित में सकारात्मक कदम बताया है।

संगठन के वरिष्ठ सदस्य श्री कृष्णा दुबे, इंदौर ने जानकारी देते हुए कहा कि यह अत्यंत गर्व और प्रसन्नता का विषय है कि संगठन में लंबे समय से सक्रिय रूप से कार्य कर रहे पदाधिकारियों पर पुनः विश्वास जताया गया है। उन्होंने कहा कि संगठन के कई पदाधिकारी दिन-रात कृषि आदान व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। कभी दिल्ली में मंत्रालयों के चक्कर लगाना, कभी भोपाल में अधिकारियों से चर्चा करना और कभी जिला स्तर पर विभागीय कार्यालयों में पहुंचकर व्यापारियों की समस्याएं उठाना — यह सभी कार्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि संगठन के ऐसे समर्पित पदाधिकारी ही व्यापारियों की ताकत हैं, जो अपने तन, मन और धन से संगठन को मजबूत बनाने में जुटे हुए हैं। यही कारण है कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने पुनः इन पदाधिकारियों को संगठन की बागडोर सौंपते हुए नई जिम्मेदारियां दी हैं।

संगठन में पुनः महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां प्राप्त करने वाले पदाधिकारियों में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनमोहन जी कलंत्री, राष्ट्रीय सचिव श्री प्रवीण भाई पटेल, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री संजय रघुवंशी जी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री आबा साहब भोकरे, प्रदेश अध्यक्ष श्री मानसिंह जी राजपूत, प्रदेश सचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री संजय रघुवंशी जी तथा जॉइंट सेक्रेटरी श्री राजेश मलैया जी प्रमुख रूप से शामिल हैं।

इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री मान सिंह जी राजपूत जी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। समस्त कृषि आदान (एमपी) सदस्यों की सक्रियता से मध्यप्रदेश टीम ने AIDA एवं एमपी में संगठनात्मक कार्य को उत्कर्ष तक पहुंचाया है। इसी उत्कृष्ट कार्य के लिए एमपी टीम को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित भी किया गया।

3d8f6200 f8aa 455a 8e16 1f9e3a31c904
8e014070 5bd5 435b abde 53421f2d9ab4 1

वहीं श्री संजय भाई को पुनः राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिस पर संगठन के सदस्यों ने उन्हें बहुत-बहुत बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

b2e1d4d4 5480 4048 957d d53fc034c852 1

इसके अलावा श्री राजेश जी मलैया, सागर को Zonal Secretary नियुक्त किया गया है। संगठन के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने उन्हें भी नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

62ec8e44 5aa9 4a45 bf17 b333fcde9efa

मध्यप्रदेश कृषि आदान विक्रेता संघ ने भी सभी पदाधिकारियों को मनोनयन पर बधाईयाँ दी हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रभारी एवं पूर्व संगठन मंत्री श्री विनोद जी जैन ने भी सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए संगठन की निरंतर प्रगति की कामना की।

संगठन से जुड़े व्यापारियों का कहना है कि इन सभी पदाधिकारियों ने हमेशा व्यापारियों की आवाज़ को सरकार और प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाया है। खाद, बीज और कीटनाशक व्यापारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर संगठन लगातार संघर्ष करता रहा है। व्यापारियों के लाइसेंस, नियमों में संशोधन, विभागीय कार्रवाई, ऑनलाइन प्रक्रियाओं की जटिलता तथा अन्य प्रशासनिक समस्याओं को लेकर संगठन के पदाधिकारी निरंतर सक्रिय रहे हैं।

व्यापारियों का मानना है कि किसी भी संगठन में नेतृत्व की जिम्मेदारी उन्हीं लोगों को दी जाती है, जो संगठन के प्रति पूरी ईमानदारी और समर्पण से कार्य करते हैं। यही कारण है कि संगठन ने एक बार फिर उन्हीं अनुभवी और सक्रिय पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

श्री कृष्णा दुबे ने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी और सदस्य पूर्ण विश्वास के साथ आशा करते हैं कि यह नई टीम आने वाले समय में कृषि आदान व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए और अधिक मजबूती से कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि देश, प्रदेश, जिला और तहसील स्तर के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य इन सभी वरिष्ठ नेताओं को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देते हैं।

6895593b 0e37 41e9 8603 1b7c952840ca copy 1

उन्होंने यह भी कहा कि ईश्वर की कृपा से संगठन को फिर ऐसे कर्मठ और अनुभवी नेतृत्व का साथ मिला है, जो व्यापारियों की समस्याओं को समझता है और उनके समाधान के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने का साहस रखता है। संगठन के कार्यकर्ताओं और सदस्यों से भी अपील की गई है कि वे सभी मिलकर अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों का मनोबल बढ़ाएं और संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग करें।

संगठन के सदस्यों ने विश्वास जताया कि सक्रिय और मजबूत नेतृत्व के माध्यम से आने वाले समय में कृषि आदान व्यापारियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान निकलेगा और व्यापारियों को एक सशक्त मंच मिलेगा। साथ ही संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए भी लगातार प्रयास किए जाएंगे।

अंत में सभी सदस्यों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि संगठन के सभी पदाधिकारी स्वस्थ, सक्रिय और ऊर्जावान बने रहें, ताकि वे निरंतर कृषि आदान व्यापारियों की सेवा करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकें।

यह भी पढेंः- बीज व्यापारियों की समस्याओं को लेकर दिल्ली में हुई बड़ी बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष मनमोहन कलंत्री ने अतिरिक्त सचिव से की मुलाकात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *