हलधर किसान। इस साल शीत ऋतू की जल्दी विदाई के साथ ही फरवरी माह से ही सूरज के तीखे तेवर देखने को मिल सकते है। यह भविष्यवाणी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने की है। आईएमडी ने कहा है कि जनवरी के बाद फरवरी में तापमान ज्यादा रहने और सूखा का भी प्रकोप देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि जनवरी के गर्म और शुष्क रहने के बाद, फरवरी में भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान और सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। फरवरी में बारिश 22.7 मिमी की लंबी अवधि के औसत (1971.2020) के 81 प्रतिशत से कम होने की संभावना है।
आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि पश्चिम.मध्य, प्रायद्वीपीय और उत्तर.पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। उत्तर.पश्चिम और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर अधिकांश क्षेत्रों में फरवरी में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है। इसी तरह, पश्चिम.मध्य और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
भारत में जनवरी में औसतन 4.5 मिमी बारिश हुई, जो 1901 के बाद से चौथी सबसे कम और 2001 के बाद तीसरी सबसे कम बारिश है। जनवरी में देश का औसत तापमान 18ण्98 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 1901 के बाद से इस महीने का तीसरा सबसे अधिक तापमान थाए जो 1958 और 1990 के बाद सबसे अधिक था। भारत ने 1901 के बाद से अपना सबसे गर्म अक्तूबर 2024 में भी दर्ज किया, जिसमें मासिक औसत तापमान सामान्य से लगभग 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक था। नवंबर 1979 और 2023 के बाद 123 वर्षों में तीसरा सबसे गर्म नवंबर रहा।
इससे पहले, आईएमडी ने भविष्यवाणी की थी कि जनवरी और मार्च के बीच उत्तर भारत में बारिश सामान्य से कम होगीए जो 184.3 मिमी के एलपीए के 86 प्रतिशत से भी कम होगी। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश जैसे उत्तरी और उत्तर.पश्चिमी राज्य सर्दियों (अक्तूबर से दिसंबर) में गेहूं, मटर, चना और जौ जैसी रबी फसलों की खेती करते हैं और गर्मियों (अप्रैल से जून) में उनकी कटाई करते हैं। मुख्य रूप से पश्चिमी विक्षोभ के कारण होने वाली सर्दियों की बारिश इन फसलों की बढ़ोतरी के लिए महत्वपूर्ण है।
ये भी पढ़ें –
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोवर्धन पूजा पर किया गौ-पूजन, प्रदेश की नंबर-1 गाय ‘राधा’ के पशुपालक को दिया एक लाख रुपये का पुरस्कार
- उज्जैन की गिर गाय ‘राधा’ ने रचा इतिहास, रोजाना 19.760 लीटर दूध देकर बनी मध्यप्रदेश की नंबर-1 गाय
- ICAR का विशेष अभियान 6.0 सफलतापूर्वक संपन्न, देशभर में 8 हजार स्थानों पर चला स्वच्छता अभियान; 14 लाख रुपये का राजस्व भी अर्जित
- मत्स्यपालन विभाग ने विशेष अभियान-6 का किया सफल समापन, 100 शिकायतों और 30 अपीलों का शत-प्रतिशत निपटारा
- रासायनिक खेती छोड़ जैविक गेंदे की खेती से बदली किसान की तकदीर, सालाना 30 लाख रुपये से अधिक का कारोबार!
