दो दिन में लोकायुक्त पुलिस इंदौर की दूसरी बड़ी कार्रवाई
हलधर किसान इंदौर। त्यौहारी सीजन में एक के बाद एक मप्र के शासकिय विभागों में पदस्थ अधिकारी रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस कार्रवाई के जाल में फंस रहे है। बुधवार को खरगोन जिले के कसरावद में मप्र ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण महेश्वर के उपयंत्री राहुल मंडलोई को 5 लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार करने के दूसरे ही दिन इंदौर में एमपीईबी का जूनियर इंजीनियर लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा है। लोकायुक्त टीम ने इंजीनियर के साथ ही आउटसोर्स कर्मचारी को एक लाख रुपए की रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है।
लोकायुक्त पुलिस डीएसपी प्रवीण सिंह बघेल से मिली जानकारी अनुसार आवेदक चाणक्य शर्मा निवासी.प्रिंस यशवंत रोड इंदौर ने मप पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, झोंनल कार्यालय सुभाष चौक इंदौर में बतौर जूनियन इंजीनियर के पद पर पदस्थ पुष्पेंद्र साहू के विरुद्ध एक लाख रुपए की रिश्वत मांगने की शिकायत पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय को दर्ज कराई थी।
श्री शर्मा का कहना है कि उनके मकान नंबर 45 न्यू 34, पीवाय रोड इंदौर में 03 व्यवसायिक विद्युत कनेक्शन पूर्व से लगे हुए थे, आवेदक ने उक्त मकान में एक नए घरेलू विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन विद्युत मंडल में किया था, जूनियर इंजीनियर पुष्पेन्द्र साहू द्वारा आवेदक के मकान का सर्वे करने के उपरांत व्यवसायिक विद्युत कनेक्शन पैनल से एक घरेलू विद्युत कनेक्शन देने के एवज में आवेदक से 02 लाख रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत के सत्यापन उपरांत गुरुवार को लोकायुक्त पुलिस ने पुष्पेन्द्र साहू को उनके कार्यालय में पदस्थ आउटसोर्स से नियुक्त कर्मचारी अजहरुद्दीन क़ुरैशी के माध्यम से आवेदक से लाख रुपये रिश्वत की राशि प्राप्त करते ट्रैप किया। दोनों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम की धारा में प्रकरण दर्ज किया है। कार्रवाई सहायक यंत्री सुभाष चौक कार्यालय में डीएसपी अनिरुद्ध वाधिया, डीएसपी आरडी मिश्रा, इंस्पेक्टर प्रतिभा तोमर, प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक पवन पटोरिया, शिवप्रकाश पाराशर, चंद्र मोहन बिष्ट, आर सोनम चतुर्वेदी द्वारा की गई।
ये खबरें भी पड़े –
- पश्चिम बंगाल में मत्स्य पालन और जलीय कृषि के विकास को नई गति देने की तैयारी
- एग्रो इनपुट को UPI के MDR शुल्क से मुक्त रखने की मांग, ऑल इंडिया एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को लिखा पत्र
- इंदौर में कृषि आदान विक्रेता संघ ने उपसंचालक कृषि से की मुलाकात, ई-टोकन प्रणाली पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
- कृषि आदान विक्रेता संघ ने उप संचालक कृषि का किया स्वागत, व्यापारियों की समस्याओं से कराया अवगत
- कृषक चौपाल में प्राकृतिक खेती से कीट नियंत्रण की दी जानकारी
