CM योगी ने की गोसेवा, दुनियां की सबसे छोटी गाय ka किया नामकरण
हलधर किसान गोरखपुर। आंध्र प्रदेश के येलेश्वरम स्थित गोशाला से गोरखनाथ मंदिर लाए गए नादिपथि मिनिएचर नस्ल (पुंगनूर नस्ल की नवोन्नत ब्रीड) के गोवंश (एक बछिया और एक बछड़ा) का 21 सितम्बर शनिवार की सुबह गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नामकरण किया। उन्होंने बछिया का नाम भवानी रखा है तो बछड़े का नाम भोलू। मंदिर की गोशाला में दक्षिण से आए गोवंश की इस जोड़ी का नाम रखने के बाद सीएम ने उनसे खूब बातें की, खूब दुलारा। गोसेवक मुख्यमंत्री के स्नेह से मात्र दो दिन में सुदूर से आए ये गोवंश उनसे पूरी तरह अपनत्व भाव से जुड़ गए हैं।
नादिपथि मिनिएचर नस्ल की गाय को दुनिया की सबसे छोटी गाय माना जाता है। इसे पुंगनूर नस्ल की ही ब्रीडिंग से विकसित किया गया है। नादिपथि मिनिएचर को माइक्रो मिनिएचर भी कहा जाता है। इस नस्ल के गोवंश की एक बछिया और बछड़ा को गुरुवार देर रात आंध्र प्रदेश के नादिपथि गोशाला से गोरखनाथ मंदिर लाया गया। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने 20 सितम्बर की सुबह इन गोवंश को स्नेहासींचित किया था और अपने हाथ से गुड़ और चारा खिलाया था।

नादिपथि गोशाला से आए संचालक और नादिपथि मिनिएचर ब्रीड विकसित करने में अनुसंधान करने वाले डॉ. पी. कृष्णम राजू ने मुख्यमंत्री को नादिपथि मिनिएचर नस्ल की गायों की विशेषता के बारे में बताया। सीएम योगी से मुलाकात के बाद डॉ. कृष्णम राजू ने कहा कि योगी जी की गोसेवा और गोप्रेम देखकर वह अभिभूत हो गए हैं।
ये खबरें भी पड़े –
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोवर्धन पूजा पर किया गौ-पूजन, प्रदेश की नंबर-1 गाय ‘राधा’ के पशुपालक को दिया एक लाख रुपये का पुरस्कार
- उज्जैन की गिर गाय ‘राधा’ ने रचा इतिहास, रोजाना 19.760 लीटर दूध देकर बनी मध्यप्रदेश की नंबर-1 गाय
- ICAR का विशेष अभियान 6.0 सफलतापूर्वक संपन्न, देशभर में 8 हजार स्थानों पर चला स्वच्छता अभियान; 14 लाख रुपये का राजस्व भी अर्जित
- मत्स्यपालन विभाग ने विशेष अभियान-6 का किया सफल समापन, 100 शिकायतों और 30 अपीलों का शत-प्रतिशत निपटारा
- रासायनिक खेती छोड़ जैविक गेंदे की खेती से बदली किसान की तकदीर, सालाना 30 लाख रुपये से अधिक का कारोबार!
