हलधर किसान खरगोन। रबी सीजन 2024.25 में जिले में 03 लाख 80 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में रबी फसलें लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 76 हजार 350 हेक्टेयर क्षेत्र में रबी फसलों की बोनी हो चुकी है। उप संचालक कृषि एमएस सोलंकी ने बताया कि रबी सीजन 2024.25 में अनाज के अंतर्गत 02 लाख 20 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं एवं 15 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में मक्का फसल लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी प्रकार दलहनी फसलों के अंतर्गत 01 लाख 35 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में चना, तिलहन फसलों के अंतर्गत 500 हेक्टेयर क्षेत्र में सरसो लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा 03 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गन्ना एवं 6500 हेक्टेयर क्षेत्र में अन्य रबी फसलें लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 18 हजार हेक्टेयर में गेहूं, 08 हजार हेक्टेयर में मक्का, 50 हजार हेक्टेयर में चना एवं 350 हेक्टेयर में अन्य रबी फसलों की बोनी की जा चुकी है। गत वर्ष जिले में 03 लाख 75 हजार 921 हेक्टेयर क्षेत्र में रबी फसलें लगाई गई थी।
किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों को डीएपी के स्थान पर एनपीके उर्वरक उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिले में यूरिया का 32019 मेट्रिक टनए डीएपी का 4712 मेट्रिक टन, म्यूरेट ऑफ पोटाश का 3570 मेट्रिक टन, एनपीके का 13145 मेट्रिक टन एवं सिंगल सुपर फास्फेट का 31299 मेट्रिक टन उपलब्ध है। जबकि किसानों को यूरिया 18331 मेट्रिक टन, डीएपी 4004 मेट्रिक टन, म्यूरेट ऑफ पोटाश 1009 मेट्रिक टन, एनपीके 8240 मेट्रिक टन एवं सिंगल सुपर फास्फेट 10767 मेट्रिक टन उर्वरक का वितरण किया जा चुका है। जिले को 19 नवंबर को खण्डवा रेक पाईंट से 1200 मेट्रिक टन कृभकों कंपनी का एनपीके एवं 400 मेट्रिक टन यूरिया प्राप्त हो रहा है। इसके अलावा इंदौर रेक पाईंट से 150 मेट्रिक टन यूरिया खरगोन जिले को प्राप्त हो रहा है।
