पुलिस की नौकरी छोड़ शुरू की चन्दन की खेती, अब 10 राज्यों में 50 एकड़ में खेती कर रहे हैं
हलधर किसान। चंदन की खेती कमाई का एक बेहतर जरिया हो सकता है. इसमे कई युवाओ के साथ नॉकरी पेशा भी रुचि ले रहे है।
गोरखपुर जिले में एक जगह है पादरी बाजार. यहां का एक युवक इन दिनों खूब चर्चा में है. वजह है सफेद चंदन की खेती, वो भी पुलिस की नौकरी छोड़कर. साल 1998 में पुलिस सर्विस में आने के बाद अविनाश ने वर्ष 2005 में खेती के लिए पुलिस की नौकरी से इस्तीफा दे दिया.
सिर्फ 5 पौधे से से खेती की शुरुआत करने वाले अविनाश आज 10 राज्यों में 50 एकड़ क्षेत्र में सफेद चंदन की खेती कर रहे हैं. बस अब वह चंद वर्षों का इंतजार कर रहे हैं. उनको उम्मीद है कि 10 साल पूरा होते ही करोड़ों की इनकम होगी.
साल 2012 में आया सफेद चंदन की खेती का विचार
अविनाश कुमार यादव के मुताबिक सफेद चंदन की खेती का विचार उनके मन में साल 2012 में आया था. प्रयोग के तौर पर 5 से 7 पौधा अपने खेत में लगाया था. ये पौधे बेहद तेजी बढ़ने लगे. इससे लगा कि आने वाले वक्त में इसकी खेती से काफी फायदा हो सकता है.

फिर कर्नाटक से 50 सफेद चंदन के पौधा लेकर आए. एक पौधे की कीमत 200 रुपये थी.अविनाश बताते हैं कि मेरा बचपन से रूझान खेती-किसानी तरफ रहा है.अब तक देश के 80 कृषि विज्ञान केंद्र और 25 कृषि विश्वविद्यालय का दौरा करके खेती के नई-नई तकनीक की जानकारी ले चुका हूं. खेतों में जो चंदन के पौधे लगाए हैं. अब धीरे-धीरे पेड़ बनने की दिशा में हैं.
सफेद चंदन को देखभाल की अधिक जरूरत नहीं
अविनाश कहते हैं कि सफेद चंदन के पौधों को अधिक देखभाल की जरूरत नहीं है. बंजर जमीन पर भी इसकी की खेती की जा सकती है.
इसको कम पानी की जरूरत होती है. सफेद चंदन के पेड़ है की ऊंचाई 15 से 20 फीट होती है. और इसको तैयार होने में 15-20 साल लगते हैं. सफेद चंदन को बढ़ने के लिए किसी सहायक पौधे की जरूरत होती है.
अरहर के पौधे के तौर पर इसका उपयोग कर सकते हैं. अरहर की फसल से चंदन को नाइट्रोजन तो मिलता ही है साथ ही इसके तने और जड़ों की लकड़ी में सुगंधित तेल का अंश बढ़ता जाता है.
कई प्रोडक्ट बनाने में काम आता है सफेद चंदन की खेती
सफेद चंदन की इस्तेमाल औषधीय बनाने, साबुन, अगरबती, कंठी माला, फर्नीचर, लकड़ी के खिलौने, परफ्यूम, हवन सामग्री बनाने में होता है. एक एकड़ जमीन पर सफेद चंदन के 410 पौधे लगाए जा सकते हैं. पौधों के बीच कम से कम 10 फीट की दूरी होना जरूरी है. एक एकड़ में सफेद चंदन के पौधे लगाने में करीब 1 लाख रुपये तक की लागत आती है.
- ब्रीडर सीड के बने स्टेण्डर्ड– बीज कानून पाठशाला – 39बीज उत्पादन में अनियमितताओं पर उठे सवाल, कृषि आदान व्यापारियों ने की सख्त निगरानी की मांग नई दिल्ली। बीज कृषि उत्पादन का सबसे महत्वपूर्ण आधार माना जाता है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि गुणवत्तापूर्ण बीज ही बेहतर उत्पादन की गारंटी है। इसी उद्देश्य से भारत सरकार ने ब्रीडर सीड (Breeder Seed) के लिए नए…
- जिला सहकारी केंद्रीय बैंक खरगोन ने रचा नया कीर्तिमान, उपार्जन से लेकर ऋण वसूली तक प्रदेश में बना नंबर-1जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, खरगोन ने सहकारिता और किसान हितैषी सेवाओं के क्षेत्र में एक बार फिर नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए प्रदेशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। बैंक ने रबी उपार्जन, कृषि ऋण वितरण एवं वसूली, रासायनिक खाद वितरण, अमानत (डिपॉजिट) वृद्धि और लाभ अर्जित करने जैसे सभी प्रमुख क्षेत्रों में उल्लेखनीय…
- पीएम-किसान योजना को 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी, 3.15 लाख करोड़ रुपये का वित्तीय परिव्ययहलधर किसान नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने को मंजूरी दे दी है। सरकार ने इस पांच वर्ष की अवधि के लिए योजना के तहत कुल…
- कृषि-जैव विविधता के संरक्षण को मिलेगा नया बल, आनुवंशिक संसाधनों के प्रबंधन पर राष्ट्रीय सलाहकार बोर्ड ने तैयार किया रोडमैपहलधर किसान नई दिल्ली। भारत की कृषि व्यवस्था को जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने, खाद्य एवं पोषण सुरक्षा मजबूत करने और कृषि क्षेत्र को अधिक टिकाऊ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। आनुवंशिक संसाधनों के प्रबंधन पर नवगठित राष्ट्रीय सलाहकार बोर्ड (एनएबीएमजीआर) ने देश के पौधे, पशु, मछली, सूक्ष्मजीव और…
- राजस्थान की भेड़-बकरियां चट कर रही निमाड़ का चारा, पशुपालकों ने राजस्थानी भेड़ों के प्रवेश पर रोक की उठाई मांगखरगोन, निमाड़। राजस्थान से बड़ी संख्या में जिले में आने वाली भेड़ों के झुंडों को लेकर निमाड़ क्षेत्र के पशुपालकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय पशुपालकों ने वर्षाकाल के बाद राजस्थान से जिले में प्रवेश करने वाली भेड़ों के झुंडों पर रोक लगाने की मांग को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है।…





