गोपालपुरा में वन अमले ने किया 7 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू
हलधर किसान | खरगोन शहर के करीब 5 किमी दूर ग्राम गोपालपुरा स्थित एक खेत में काम कर रहे मजदुर की जान उस वक्त सांसत में फंस गई जब गायों के लिए चारा काटते समय अचानक सामने 7 फीट लंबा अजगर नजर आ गया। कुछ देर के लिए मजदूर की सांसें उखड़ गई, बदहवास हालत में वहां से भागा, इसके बाद जैसे- तैसे संभलते हुए खेत मालिक को सूचना दी। इसके बाद पहुंचे वन अमले ने अजगर का रेस्क्यू किया।

वन वन विभाग के रेंजर राममिलन काछी ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे सोनू ठक्कर ने मोबाइल पर उनके खेत में अजगर दिखाई देने की सूचना दी। जिस पर खेत पर पहुंचे थे। यहां करीब 7 लंबा अजगर नजर आया। यह अजगर काफी मोटा था, शायद कुछ खाने के बाद उसे पचा नही पाया, इस कारण वह चारे में ही बैठा रहा। अन्यथा वह अपने से ज्यादा वजन के शख्स को किसी भी तरह की हानि पहुंचा सकता है। अजगर का रेस्क्यू होने के बाद खेत मालिक सहित मजदूर ने राहत की सांस ली। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
ये भी पढ़ें –
- आईआईटीएफ में कृषि मंडप बना आकर्षण का केंद्र, आधुनिक खेती की झलक देखने उमड़ी भारी भीड़
- धान की फसल पर गर्दन तोड़ ब्लास्ट रोग का खतरा, मौसम विभाग ने किसानों को दी तत्काल छिड़काव की सलाह
- मध्यप्रदेश के खरगोन में भूकंप के तेज झटके: 4.5 तीव्रता का भूकंप, खंडवा से इंदौर तक महसूस हुए कंपन
- मथुरा में एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन का मंडल स्तरीय सम्मेलन संपन्न, व्यापारियों की एकजुटता पर दिया जोर
- जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए भारत की बड़ी पहल, उद्योगों को कम कार्बन तकनीक अपनाने पर जोर
