बिहार में डिजिटल फसल सर्वेक्षण शुरु, पायलट प्रोजेक्ट के रुप में अपना रहे आधुनिक तकनिक
हलधर किसान (बिहार)। आधुनिक में अब बिहार कृषि विभाग भी आधुनिक तकनिक से विभागीय कार्यो को अंजाम देने लगा है। इसकी शुरुआत डिजिटल सर्वे से कि गई है। कृृषि विभाग एवं राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा शेखपुरा जिले के आवेबादशाहपुर गांव में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में डिजिटल फसल सर्वेक्षण का कार्य शुरू किया गया।
इस डिजिटल सर्वेक्षण के संबंध में कृषि विभाग के सचिव संजय अग्रवाल ने कहा कि भारत सरकार ने एग्री स्टेक के तहत डिजिटल फसल सर्वेक्षण का कार्य करने के लिए बिहार सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। इस सर्वेक्षण के माध्यम से डिजिटल फसल सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य वास्तविक समय में यह जानना है कि किसी विशेष भूखंड पर कौन सी फसल लगाई गई है।
इसकी पूरी जानकारी जाननी होगी। यह कार्य तीनों फसल सीजन में किया जाएगा।
जानकारी अनुसार डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर कृषि विभाग और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के 15 पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया है। वहीं दोनों विभाग के पदाधिकारी दो दिवसीय प्रशिक्षण के लिए नई दिल्ली गए हुए थे। प्रशिक्षण के बाद दोनों विभागों के पदाधिकारियों द्वारा शेखपुरा में क्रॉप सर्वे का कार्य शुरू किया गया।
इस तरह का सर्वेक्षण किसानों के लिए गेम चेंजर का काम करेगा। इस सर्वे से यह पता चल सकेगा कि किस खाते, खसरा में किस प्रकार की फसल लगी है, ताकि आपदा की स्थिति में किसानों को सरकार की आपदा संबंधी योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके।
सरकार यह भी जान सकती है कि किस गांव में किस प्रकार की फसल का उत्पादन होगा, जिससे किसानों को विपणन व्यवस्था एवं फसल बीमा का लाभ आसानी से मिल सके। इसके अलावा सर्वे से कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी मिलेंगी।
इस जिले के अलावा चार अन्य जिलों में भी डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य किया जाने वाला है, जिसमें नालंदा, मुंगेर, लखीसराय और जहानाबाद शामिल हैं। इसके साथ ही अगले साल 2024 के खरीफ सीजन से सभी जिलों में सर्वे का काम शुरू किया जाएगा।
और खबरे पढ़े !
- जलवायु परिवर्तन से खतरे में इंसान
- पिछले 5 वर्षों में 22.81 प्रतिशत बढ़ा दूध उत्पादन: केंद्रिय मंत्री रुपाला
- अब प्री-पेड बिजली की तैयारी, मोबाइल की तरह कराना होगा रिचार्ज
- किसानों को सिखाए जाएंगे प्राकृतिक खेती के तौर तरीके कृषि सखी ट्रेनिंग कार्यक्रम
- 1 दिसंबर से मप्र में शुरू होगी धान खरीदी
- यूपी में अब तक 4.66 लाख टन धान की खरीदी, 73 हजार 645 किसानों ने बेची उपज
वहीं शेखपुरा के जिला पदाधिकारी जे. प्रियदर्शिनी ने अवेबादशाहपुर गांव में जाकर डिजिटल सर्वे कार्य का निरीक्षण की। इस दौरान कृषि विभाग के मुख्यालय बसोका के निदेशक शंकर कुमार चौधरी, उप कृषि निदेशक सुशील कुमार, शेखपुरा के जिला कृषि पदाधिकारी अविनाश चंद्र, दिल्ली में प्रशिक्षण प्राप्त राज्य के सभी मास्टर ट्रेनर एवं भारत सरकार की परामर्शी कृति कुमारी उपस्थित रहे।