हलधर किसान शहडोल. मध्य प्रदेश के शहडोल से तेंदुए के हमले का लाइव वीडियो सामने आया है. इसमें घात लगाए तेंदुआ पुलिसकर्मी सहित कई लोगों पर हमला करते हुए दिखाई दे रहा है. इसमें घायल पुलिसकर्मी रेडियो ट्रांसमीटर विभाग में पदस्थ एएसआई नितिन समदरिया हैं. वे दोस्तों के साथ 20 अक्टूबर की शाम खितौली के शोभा घाट में पिकनिक मनाने गए थे. तेंदुए ने पुलिसकर्मी के अलावा अन्य कई लोगों पर भी हमला किया. घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है. गौरतलब है कि, शोभा घाट में जब तेंदुआ सामने आया तो लोग चिल्लाने लगे. उसे देखकर अफरा-तफरी मच गई. लोगों के बीच भगदड़ की स्थिति बन गई. इस दौरान मौजूद अन्य लोगों ने तेंदुए के हमले का वीडियो भी बना लिया|
गौरतलब है कि, जिन लोगों पर तेंदुए ने हमला किया उनमें नितिन समदरिया के अलावा आकाश कुशवाहा (23), निवासी पुरानी बस्ती शहडोल और नंदिनी सिंह (25) निवासी ग्राम खतौली सहित कई लोग शामिल हैं. इस खौफनाक घटना के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज भर्ती किया गया. तेंदुए ने सबसे पहले आकाश की जांघ में दांत गड़ा दिया, फिर दूसरी जांघ में पंजे से हमला किया. हालांकि, उसे ज्यादा ज्यादा चोट नहीं आई. जंगली जानवर के हमले में सबसे ज्यादा चोट नंदिनी को आई है. तेंदुए ने उसके सिर के ऊपर इतना तेज हमला किया कि उसकी सिर की एक तरफ की खोपड़ी फट गई. पुलिस के मुताबिक, खतौली के शोभाघाट में रविवार शाम को 40 से ज्यादा लोग पिकनिक मनाने गए थे। शहडोल थाने में पदस्थ एएसआई नितिन समदरिया भी अपने साथियों के साथ शोभाघाट घूमने गए थे। खाना-पीना खाने के बाद लोग वापस अपनी गाड़ी की ओर बढ़ रहे थे, तभी अचानक तेंदुआ दौड़ता आया। लोगों को लगा कि इतने सारे लोगों को देखकर तेंदुआ भाग जाएगा लेकिन तेंदुए नहीं भागा और उसने लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। एक-एक करके तेंदुए ने कई लोगों पर हमला किया।
लोगों को बचाने की कोशिश में ASI जख्मी
तेंदुए को देखकर वहां अफरा-तफरी मच गई। एएसआई नितिन समदरिया लोगों को बचाने की कोशिश करने लगे। तभी तेंदुआ ने पुलिसकर्मी पर भी हमला कर दिया। पुरानी बस्ती निवासी आकाश कुशवाहा (23) और खतौली गांव की नंदिनी सिंह (25) को तेंदुए के हमले से गंभीर चोट आई है। तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है।
तेंदुआ ने आकाश की एक जांघ पर दांत गड़ा दिया। नंदिनी के सिर पर इतना तेज हमला किया कि उसकी खोपड़ी की एक तरफ का हिस्सा नोंच लिया। तेंदुए ने एएसआई नितिन समदरिया की गर्दन दबोच ली। निजी अस्पताल में तीनों का इलाज चल रहा है। तेंदुए का खौफनाक रूप देखकर लोगों में दहशत है। लोगों ने बताया सबकुछ इतने अचानक हुआ कि कुछ समझ ही नहीं पाए।