21 जून दिन का दिन दुनियाभर के लिए खास दिन साबित होने वाला है। इस दिन पूर्णिमा की रात है। ज्योतिष शास्त्र और खगोल शास्त्र के अनुसार इस तारीख को जहां दिन सबसे लंबा होगा, वहीं रात को आसमान में काफी दुर्लभ नजारा देखने को मिलेगा।
हलधर किसान। इस दिन दुनिया को रात को आसमान में स्ट्रॉबेरी रंग में नजर आने वाला है, जो बेहद मनमोहक नजारा साबित होने वाला है। चांद हल्के गुलाबी रंग का होगा और इस दिन से यूरोप और अमरीका में गर्मी के मौसम की शुरुआत हो जाएगी।
यूरोप महाद्वीप की नॉर्थ देशों में उगते समय चंद्रमा लाल रंग का दिखाई देगा। ऐसा होने की संभावना तब अधिक होती है, जब चंद्रमा आकाश में काफी नीचे दिखाई देता है। ऊपर चढ़ते हुए यह गुलाबी रंग का होगा। नासा ने इस चमत्कार के होने की पुष्टि की है।
ज्ञातव्य हो कि स्ट्रॉबेरी मून जून महीने के पूर्णिमा को कहा जाता है। यह नाम न केवल अपने रंग की वजह से बल्कि इसके ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के कारण भी प्रचलित है। स्ट्रॉबेरी मून का रंग आमतौर पर हल्का गुलाबी या नारंगी हो सकता है, लेकिन यह पूरी तरह से स्ट्रॉबेरी की तरह लाल नहीं होता। इस अनोखे नाम के पीछे की कहानी और इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं पर नजर डालते हैं।
स्ट्रॉबेरी मून 21 जून की रात को 9.07 बजे अपने हाई पॉइंट पर होगा, जो साल का सबसे लंबा दिन भी है। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में 97प्रतिशत रोशनी के साथ यह गुरुवार की रात को करीब 7.45 बजे जगमगाएगा। शुक्रवार को रात लगभग 8.50 बजे जगमगाते समय इसकी रोशनी 100 प्रतिशत होगी। शनिवार को भी यह रात्रि 9रू45 बजे तक 100 प्रतिशत रोशनी से जगमगाएगा।
इस दौरान बाकी की दुनिया में भी लोगों को 3 दिन तक फुल मून नजर आएगा। वैज्ञानिकों के अनुसार, चंद्रमा रात करीब 9.35 बजे उदय होगा। सुबह 5.26 बजे अस्त हो जाएगा। 21 जून को सूर्य सुबह 5.21 बजे उदय होगा और रात के करीब 9.03 बजे अस्त होगा। इसका मतलब यह है कि पूरे दिन में सूर्य 15 घंटे 41 मिनट तक दिखाई देगा। मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा धरती के काफी नजदीक होता है, इसलिए काफी बड़ा और चमकदार नजर आएगा।
वैज्ञानिक अनुसंधान
हाल के वर्षों में वैज्ञानिकों ने भी स्ट्रॉबेरी मून पर अनुसंधान किया है। उनके अनुसार, इसका रंग केवल वातावरणीय प्रभावों का परिणाम होता है। वैज्ञानिक इस अद्भुत घटना का अध्ययन करके चंद्रमा और पृथ्वी के बीच के संबंधों को बेहतर समझने की कोशिश कर रहे हैं।