खेती किसानी को बढ़ावा देने में दे रहे महत्वपुर्ण योगदान

हलधर किसान. इंदौर। पुणे स्थित कृषि महाविद्यालय की ओर से कृषि सम्मान पुरस्कार से पंचगंगा समूह के संस्थापक अध्यक्ष प्रभाकर शिंदे को प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल शनिवार को कृषि महाविद्यालय में आयोजित समारोह के दौरान दिया गया। कृषि सम्मान पुरस्कार मिलने पर श्री शिंदे ने हलधर किसान संवाददाता श्रीकृष्णा दुबे से मोबाइल पर चर्चा करते हुए उन्हें इस सम्मान के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी ।
चर्चा में श्री शिंदे ने कहा कि इस सम्मान के लिए सभी बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान और कृषि व्यापार उपयोगी नीतियों से ही किसानों की स्थिति में निरंतर परिवर्तन हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस उपलब्धि में पंचगंगा सीड्स के समस्त स्टॉफ भी हिस्सेदार है। इस सम्मान के लिए महाविद्यालय प्रबंधन का आभार, जिन्होंने मुझे इस सम्मान के लिए चुना।
इस सम्मान तक पहुंचने में शिंदे की यात्रा इतनी सरल नही रही। महाराष्ट्र के ग्राम खुपटी तहसील नवासा जिला अहिल्या नगर जो पहले अहमदनगर के नाम से जाना था, के एक ग्रामीण गांव से शुरू हुआ संघर्ष कठिन और प्रेरणादायक दोनों रहा है। 1996 में बीएससी कृषि में अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने नेवासा शहर में एक कृषि सेवा केंद्र व्यवसाय शुरू किया, जिसके बाद उन्होंने सबसे पहले संभाजीनगर जिले के बिडकिन में छोटे पैमाने पर प्याज बीज प्रसंस्करण उद्योग शुरू किया।इस व्यवसाय में सफलता प्राप्त करने के बाद, उन्होंने वालुंज औद्योगिक विकास निगम में आठ एकड़ क्षेत्र में एक विशालए अत्याधुनिक बीज प्रसंस्करण उद्योग शुरू किया।
आज उनके विभिन्न प्रकार के बीज भारत के 14 से अधिक राज्यों में वितरित किए जा रहे हैं। एक ग्रामीण क्षेत्र के किसान परिवार में जन्मे किसान के बेटे की यह महान उपलब्धि न केवल राज्य के लिए बल्कि देश के किसानों के लिए भी सफलता की कहानी है। पंचगंगा सीड्स ग्रुप देश में प्याज बीज उद्योग में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में उभरा हैए और पंचगंगा सीड्स सब्जी और दलहन फसलों में देश में अग्रणी है। वर्तमान में उन्होंने गन्ना किसानों को सौगात देते हुए आधुनिक सुगर फैक्ट्री की भी शुरुआत की है।
यह भी पढेंः- बीज कानून पाठशाला: 16 “नई केन्द्रीय बीज परिक्षणशालाएं का प्रयोजन