हलधर किसान – खरगोन। वर्तमान में खेती- किसानी लाभ का धंधा बन रही है। अब तक व्यापार, व्यवसाय, नौकरियों में अपना भविष्य तलाशने वाले युवा भी उच्च शिक्षा लेकर शिक्षण कार्य का अनुभव खेती- किसानी में लगाकर न केवल मुनाफा बल्कि सम्मान भी कमा रहे है।
ऐसे ही डालकी गांव के रहने वाले एक युवक बालकृष्ण पाटीदार ने खेती में कुछ नया करने की ठानी और खेती में 10 वर्षों से लगातार नई- नई तकनीक का प्रयोग करके खेती को लाभ का व्यवसाय बनाया। इन 10 वर्षो में बालकृष्ण पाटीदार द्वारा कई लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार दिलाया गया एवं आसपास के किसान भी परोक्ष रुप से लाभान्वित हुए हैं। उनकी लगन एवं कड़ी मेहनत को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बालकृष्ण पाटीदार को 20 अगस्त 2024 को कृषक फेलो सम्मान 2024 से नवाजा गया। युवा कृषक बालकृष्ण पाटीदार निमाड़ क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन गये हैं।
ये भी पढ़ें –
- इस साल बाजारों में जामुन की भरपूर आवक, क्या यह सूखे का संकेत है? जानिए विज्ञान क्या कहता है
- अल नीनो की चुनौती से निपटने को केंद्र सरकार तैयार
- कृषि के समग्र विकास के लिए ‘होल ऑफ गवर्नमेंट’ दृष्टिकोण जरूरी : शिवराज सिंह चौहान
- खरगोन में पानी की मांग पर किसानों का फूटा गुस्सा, नेशनल हाईवे पर चक्काजाम
- मदुरै में संपन्न हुई तमिलनाडु एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक
