Headlines

6.22 लाख किसानों से 40 लाख 37 हजार 274 मीट्रिक टन धान की खरीदी

हमसे जुड़ेंलिंक कॉपी हुआ ✓

हलधर किसान। मध्य प्रदेश के किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद चल रही है. अब तक राज्य सरकार ने 6.22 लाख किसानों को धान खरीद के 6489 करोड़ रुपये उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए हैं. 

मध्य प्रदेश सरकार खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अभी तक 6.22 लाख किसानों से 40 लाख 37 हजार 274 मीट्रिक टन धान की खरीदी उपार्जन केन्द्रों में हो चुकी है. खरीदी गई धान में से 32. 84 लाख मीट्रिक टन खरीदी गई धान का परिवहन किया जा चुका है. कुल 9.27 लाख मीट्रिक टन धान मिलर्स को भेजी जा चुकी है. 

मध्य प्रदेश में धान की खरीद प्रक्रिया सितंबर से शुरू हो गई थी और 23 जनवरी 2025 तक धान खरीद जारी रहेगी. मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ सीजन 2024-25 में धान खरीद के लिए 45 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य निर्धारित किया है. इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए आज से 5 दिन का समय बचा है. लेकिन, अभी भी राज्य सरकार तय धान खरीद टारगेट से 5 लाख मीट्रिक टन यानी 12 फीसदी पीछे चल रही है.  

6.22 लाख किसानों के खाते में पहुंचे 6489 करोड़ 

आंकड़ों के अनुसार 16 जनवरी 2025 तक राज्य सरकार ने 6.22 लाख किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की है. इन किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खातों में अभी तक 6489 करोड़ 39 लाख रुपये की राशि भेज दी गई है. राज्य सरकार धान कॉमन ग्रेड के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपये और धान ग्रेड-ए के लिए एमएसपी 2320 रुपये दे रही है. 

किस जिले में कितनी हुई खरीद 

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में 5 लाख 19 हजार 133 और सतना में 3 लाख 83 हजार 660 क्विंटल धान की खरीद की गई है. इसी तरह कटनी 3 लाख 93 हजार 602, रीवा 3 लाख 36 हजार 573, जबलपुर 3 लाख 48 हजार 522, सिवनी 2 लाख 72 हजार 773, मण्डला 1 लाख 88 हजार 464, शहडोल 1 लाख 82 हजार 963, मैहर 1 लाख 58 हजार 350, नर्मदापुरम 1 लाख 53 हजार 844, सिंगरौली 1 लाख 34 हजार 24, पन्ना 1 लाख 42 हजार 881, उमरिया 1 लाख 21 हजार 145, सीधी 1 लाख 16 हजार 530, अनूपपुर 90 हजार 763, मऊगंज 91 हजार 418, दमोह 78 हजार 273, नरसिंहपुर 72 हजार 134, डिंडोरी 65 हजार 519, रायसेन 44 हजार 935, बैतूल 42 हजार 108, सीहोर 34 हजार 757, सागर 16 हजार 554, छिन्दवाड़ा 11 हजार 371, भिंड 1664, विदिशा 1168, हरदा 1212, शिवपुरी 731, मुरैना 129, अलीराजपुर 56 और झाबुआ जिले में 18 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है.

यह भी पढेंः- इफको बाजार निदेशक श्री कलंत्री और सीईओ शुक्ला के आतिथ्य में हुआ विक्रेता सम्मेलन, 200 से अधिक विक्रेता हुए शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *